17.6 C
New York
Thursday, February 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood जारी है मिशन मंगल और बाटला हाउस का धमाल, कमाई में दोनो...

जारी है मिशन मंगल और बाटला हाउस का धमाल, कमाई में दोनो ही कमाल

5

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की मिशन मंगल और जॉन अब्राहम की बाटला हाउस, दोनों ही फिल्मों ने दूसरे वीकेंड में जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। 11 दिनों में 150 करोड़ के क्लब में शामिल होकर मिशन मंगल ने बेंचमार्क बनाया है। सबसे तेज 150 करोड़ के क्लब में पहुंचने वाली यह अक्षय की पहली फिल्म बन गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शेयर किए हैं। तरण ने दोनों फिल्मों की तारीफ करते हुए दूसरे वीकेंड में इनकी उपलब्ध‍ियों का भी जिक्र किया है।

अक्षय और विद्या की मिशन मंगल, ने दूसरे हफ्ते कमाल कर दिया। 15 अगस्त को रिलीज फिल्म ने वीकडेज में भी अच्छा परफॉर्म करते हुए पहले आठ दिनों में 128.16 करोड़ कमाई की थी। तरण ने बताया कि मिशन मंगल ने दूसरे हफ्ते शुक्रवार को 7.83 करोड़, शनिवार को 13.32 करोड़ और रविवार को 15.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने अब तक कुल 164.61 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।