17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home सेहत Health A-Z आयुर्वेद का चमत्कार, नाभि पर जैतून का तेल लगाने से मिलते हैं...

आयुर्वेद का चमत्कार, नाभि पर जैतून का तेल लगाने से मिलते हैं सेहत को अनगिनत फायदे

52

आयुर्वेद में सदियों से प्राकृतिक उपचारों का विशेष महत्व रहा है। इन्हीं में से एक बेहद सरल लेकिन प्रभावी उपाय है, नाभि पर तेल लगाना। माना जाता है कि नाभि शरीर का केंद्र बिंदु है, जहां से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। विशेष रूप से जैतून का तेल लगाने से अनेक अद्भुत फायदे मिलते हैं।

नाभि पर जैतून का तेल लगाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

  1. त्वचा में निखार और ग्लो
    जैतून के तेल में मौजूद विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को प्राकृतिक चमक प्रदान करते हैं। नियमित रूप से नाभि पर जैतून का तेल लगाने से चेहरे पर निखार आता है और त्वचा की नमी बनी रहती है। अगर आप स्वस्थ और चमकदार स्किन चाहते हैं तो यह तरीका बेहद कारगर हो सकता है।
  2. फटे होंठों से राहत
    सर्दी या ड्राई मौसम के कारण होंठ फटने की समस्या आम हो जाती है। नाभि पर जैतून का तेल लगाने से शरीर में नमी का संतुलन बनता है, जिससे होंठों की ड्राइनेस में सुधार होता है और होंठ सॉफ्ट बनते हैं।
  3. बालों की ग्रोथ में मददगार
    अगर आप बालों के झड़ने या धीमी ग्रोथ से परेशान हैं तो नाभि पर जैतून का तेल लगाना आपकी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और उनकी ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं।
  4. पेट की गैस और अपच से राहत
    गलत खानपान और तनावपूर्ण जीवनशैली के कारण आज पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में नाभि पर जैतून का तेल लगाने से गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।
  5. दिल की सेहत को बनाए दुरुस्त
    जैतून का तेल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। नाभि पर इसे लगाने से रक्त संचार बेहतर होता है और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।
  6. जोड़ों के दर्द से दिलाए राहत
    अगर आपको जोड़ों में दर्द या सूजन की समस्या है, तो नाभि पर जैतून का तेल लगाना एक प्राकृतिक उपचार हो सकता है। यह सूजन को कम करने के साथ-साथ दर्द में भी आराम पहुंचाता है और प्रभावित क्षेत्र की त्वचा पर रेडनेस को भी घटाता है।

कैसे करें उपयोग?

रोज रात सोने से पहले कुछ बूंदें शुद्ध जैतून का तेल लेकर नाभि पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। नियमित प्रयोग से आप कुछ ही हफ्तों में असर देख सकते हैं।

आयुर्वेद का यह साधारण लेकिन शक्तिशाली उपाय आपके समग्र स्वास्थ्य में सुधार ला सकता है। प्राकृतिक उपचारों के जरिए बिना किसी साइड इफेक्ट के अपने शरीर को स्वस्थ और संतुलित बनाएं। तो आज से ही नाभि पर जैतून का तेल लगाने की आदत डालिए और खुद फर्क महसूस कीजिए।