17.6 C
New York
Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग का बारिश का येलो...

उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग का बारिश का येलो अलर्ट जारी

12

उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। जहां एक ओर पहाड़ों में बारिश होने के वजह से तापमान में गिरावट देखी गई है। वहीं राज्य के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी रिकोर्ड तोड़ रही है। भीषण गर्मी के वजह से मैदानी क्षेत्रों के लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मैदानी क्षेत्रों में पारा लगातार 40 के पार जा रहा है। और देहरादून में बीते बुधवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिसके वजह से दून के लोग काफी परेशान रहे।

बुधवार अभी तक इस साल का सबसे गर्म दिन रहा है। इससे पहले वर्ष 2012 में 30 मई को 43.01 तापमान दर्ज किया गया था। 12 साल बाद तापमान रिकॉर्ड स्तर तक पहुँच गया है। लेकिन 30 मई को उत्तराखंड के कई जिलों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। उत्तराखंड में 30 मई से मौसम में आंशिक बदलाव होने के आसार है।

येलो अलर्ट जारी हुआ

बता दें कि उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलने और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी, नैनीताल और देहरादून में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं कुछ क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं। वहीं देरादून में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। और साथ ही अन्य मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि झोंकेदार हवाएं चलने से गर्मी में कुछ राहत मिल सकती है।

ReadAlso;अपने हार्ट को तन्दुरस्थ रखने के लिए करे ये महत्वपूर्ण एक्सरसाइज