17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news इस देश में मर्दों को करनी पड़ती है दो शादियां, नहीं की...

इस देश में मर्दों को करनी पड़ती है दो शादियां, नहीं की तो होती है जेल…

2

: एक तरफ वैश्विक स्तर पर बहु विवाह के खिलाफ मुहिम चल रही है तो दूसरी तरफ एक देश ऐसा भी है, जहाँ पुरुष को दो महिलाओं से शादी करनी पड़ती है। ऐसा नहीं करने वालों को कानून के मुताबिक जेल की हवा खानी पड़ सकती है। वह भी एक, दो साल नहीं बल्कि पूरी उम्र जेल की सलाखों के पीछे गुजारनी पड़ सकती है।

यह देश है अफ्रीका का इरीट्रीया। दरअसल यहां पुरुषों से ज्यादा महिलाएं हैं। यहां महिला की अपेक्षा पुरुषों की कमी है।  यही वजह है की इस देश में ऐसा कानून बनाया गया, जिसमें हर पुरुष को दो शादियां करनी पड़ती हैं। चाहे पहली बीवी की मंजूरी हो या ना हो। अगर पुरुष दो शादियां नहीं करता तो उसे उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।

ऐसा नहीं है कि सजा के ये प्रावधान महज पुरुषों के लिए है, बल्कि अगर पहली पत्नी ने भी दूसरी शादी में किसी प्रकार की अड़चन पैदा करने की कोशिश की तो उसे भी उम्रकैद हो सकती है। इरीट्रीया में यह कानून पुरुषों की संख्या महिलाओं के अनुपात में काफी कम होनेके चलते ये कानून बना, और इसीलिए यहां के पुरुषों को दो महिलाओं से शादी करने का आदेश दिया गया है। इस कानून का पालन न करने वालों को सजा के तौर पर जेल की हवा खानी पड़ सकती है हालांकि करीब साल भर पहले बने इस कानून की वजह से इस देश में लगातार दो विवाह करने वाले पुरुषों की संख्या बढ़ती जा रही है, पर पूरी दुनिया में इस कानून की आलोचना भी हो रही है।

यह भी देखें: