17.6 C
New York
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव थापर की शहादत काे भुलाया नहीं जा...

भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव थापर की शहादत काे भुलाया नहीं जा सकता, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा लुधियाना के पुश्तैनी घर पहुंचे

23
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार काे अपने एकदिवसीय दाैरे पर लुधियाना पहुंचे। इस दाैरान कार्यकर्ताओं ने नड्डा का गर्मजाेशी से स्वागत किया। विधानसभा चुनाव के बाद यह नड्डा का पहला दाैरा है।
बलिदानी सुखदेव थापर के जन्मदिवस से 1 दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उनके पुश्तैनी घर पहुंचे और नतमस्तक हुए हैं। उनके आने से पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और एससी कमिशन के राष्ट्रीय चेयरमैन विजय सांपला, जीवन गुप्ता व अन्य नेता पहुंचे थे। बलिदानी का घर बेहद संकरी गलियों में है इसलिए उन्हें यहां पर इलेक्ट्रिक रिक्शा पर लाया गया। इसके बाद नड्डा ने सुखदेव थापर को पुष्पांजलि अर्पित की और नतमस्तक हुए। बलिदानी सुखदेव की जन्मस्थली पर उन्हें लेकर सैकड़ों की गिनती में युवा बलिदानी के लिए नारे लगाते हुए पहुंचे थे।
शहीद सुखदेव थापर मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक थापर की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें सुखदेव थापर को शहीद का दर्जा देने और उनके जन्मदिवस और बलिदान दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग उठाई गई है। गाैरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद नड्डा पहली बार पंजाब आए हैं।

ReadAlso- फोर्ब्स की ‘ग्लोबल 2000’ की सूची में भारतीय कंपनियों में शीर्ष पर रिलायंस

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सुखदेव थापर और उनके साथी भगत सिंह और राजगुरु ने देश की आजादी के लिए जो योगदान दिया है, वह हमारे लिए प्रेरणादायक है। शहीद सुखदेव ने अंग्रेजों के घुटनों को टिकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अपने प्राणों का बलिदान देते हुए देश को आजादी दिलाने के लिए भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव जी ने जो योगदान दिया वो भारत की जनता सदा याद रखेगी। सुखदेव थापर के निवास पर पहुंचे नड्डा ने कहा कि यहां से प्रेरणा लेकर जा रहा हूं। जिन लोगों ने देश के लिए अपना सब कुछ बलिदान किया है।

ReadAlso- वीर जवानों के नाम सैनिक एक्सप्रेस, जयपुर-दिल्ली प्रतिदिन संचालन के लिए हुई रवाना- केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

ईश्वर वही शक्ति हमें दें, ताकि मजबूत राष्ट्र बना सकें। उन्होंने कहा कि कल उनकी जन्मशताब्दी है। हम प्रण लेते हैं, जो उन्होंने बलिदान दिया, वह वापस नहीं जाएगी। देश को मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। नड्डा ने कहा कि सुखदेव थापर ट्रस्ट के लोगों से बातचीत की है उन्हें हर सुविधाएं दी जाएंगी।