17.6 C
New York
Thursday, February 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news 19 मार्च: भारत और बांग्लादेश ने मैत्री संधि के जरिए नये युग...

19 मार्च: भारत और बांग्लादेश ने मैत्री संधि के जरिए नये युग में प्रवेश किया

4

भारत बांग्लादेश शिखर वार्ता के अंत में 19 मार्च, 1972 को भारत-बांग्ला मैत्री एवं शांति संधि पर हस्ताक्षर हुये और संसार के सबसे पुराने देशों में शुमार भारत का सबसे नए देश बांग्लादेश के साथ आपसी सहयोग का एक नया युग प्रारंभ हुआ। शांति और सहयोग की आधारशिला पर हुई मैत्री संधि में जिन साझे मूल्यों का उल्लेख किया गया, उनमें उपनिवेशवाद की आलोचना और गुटनिरपेक्षता जैसी बातें शामिल थीं। दोनों देशों ने एक-दूसरे से यह वादा भी किया कि वे कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ावा देंगे। देश दुनिया के इतिहास में 19 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1279: मंगोलों ने चीन के सांग वंश का अंत किया।

1571: स्पेनी सैन्य टुकड़ियों ने मनीला पर कब्जा किया।

1920: अमेरिकी सीनेट ने वर्साय की संधि को खारिज किया।

1944 : आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में मुख्य भूमि पर राष्ट्रध्वज फहराया।

1965: इंडोनेशिया ने सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया।

1972 : भारत और बांग्लादेश ने 25 साल की शांति और मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।

1982 : प्रसिद्ध भारतीय स्वाधीनता सेनानी जे. बी. कृपलानी का निधन।

1998: प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता एवं केरल के प्रथम मुख्यमंत्री ईएमएस नम्बूदरीपाद का निधन ।

1998 : अटल बिहारी वाजपेयी ने दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला।

1990: विश्व की आईआईएचएफ अनुमोदित पहली महिला आइस हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन।