महाराष्ट्र: बंद कपड़े की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक, इस महीने में तीसरी आग की घटना

0

महाराष्ट्र के ठाणे स्थित भिवंडी इलाके के काजी परिसर में बंद कपड़े की फैक्ट्री में रविवार रात आग लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक  आग लगने से करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग काफी भीषण थी। ठाणे नगर निगम का कहना है कि हालांकि आग लगने का कारण अभी नहीं पता चला है। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू लिया। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना सामने नहीं आयी है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में एक के बाद एक आग लगने की कई घटनाएं हुई हैं। इस महीने में ये तीसरी आग की घटना है। इसी महीने के शुरुआती हफ्ते में आग की दो घटनाएं हुईं। 10 जनवरी को मुंबई के भायखला में एक गोदाम में आग लग लगने की घटना हुई थी। हालांकि इसमें भी कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं 3 जनवरी को मुंबई के घाटकोपर इलाके में लकड़ी के कबाड़ की एक दुकान में आग लग गई। नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया था कि दमकल विभाग की कम से कम आठ गाड़ियों तथा पानी के टैंकर को मौके पर भेजा गया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं।