17.6 C
New York
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news महाराष्ट्र सरकार थाई मांगुर मछली के उत्पादन केंद्र नष्ट करेगी

महाराष्ट्र सरकार थाई मांगुर मछली के उत्पादन केंद्र नष्ट करेगी

5

महाराष्ट्र सरकार ने थाई मांगुर मछली के उत्पादन केंद्रों को नष्ट करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। यह निर्णय पिछले सप्ताह मछली कारोबारियों और महाराष्ट्र के मत्स्य विभाग के अधिकारियों के मध्य हुई बैठक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मत्स्यपालन मंत्री असलम शेख ने की। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति की विस्तृत समीक्षा के बाद शेख ने थाई मांगुर मछली की बिक्री पर प्रतिबंध का आदेश देते हुए अधिकारियों से इसके प्रजनन केंद्रों को नष्ट करने के लिए कहा।

मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया ‘‘थाई मांगुर का उत्पादन स्वच्छ स्थितियों में नहीं होता। अत: इसके सेवन के बाद लोगों के स्वास्थ्य को खतरा होता है।’’ उन्होंने कहा ‘‘राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने 2000 में इस पर प्रतिबंध लगा दिया था और पिछले साल जनवरी में एक आदेश पुन: जारी किया था। दुर्भाग्य से इसका पालन कारगर तरीके से नहीं किया गया।’’ अधिकारी ने बताया ‘‘राज्य के मत्स्य विभाग ने अब थाई मांगुर के उत्पादन केंद्रों को नष्ट करने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है।’’