17.6 C
New York
Tuesday, February 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news आंगन में खेल रहे मासूम को उठा ले गया तेंदुआ

आंगन में खेल रहे मासूम को उठा ले गया तेंदुआ

5

गरियाबंद जिले के कोचेंगा गांव में तेंदुआ के हमले से चार साल के बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। दरअसल बालक अपने घर के आंगन में खेल रहा था। तभी तेंदुआ ने झपट्टा मारकर उसका शिकार कर लिया। जब ग्रामीणों ने देखा तो तेंदुआ को दौड़ाया। तेंदुआ जंगल की ओर तेजी से भागा।

जब तक ग्रामीणजन बच्चे को तेंदुआ के चंगुल से छुड़ा पाए, बच्चे की मौत हो चुकी थी।ग्रामीणों के अनुसार घटना शुक्रवार शाम 7 बजे की है। कोंचेगा गांव के सुखराम का चार साल का बेटा पुरब आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने उस पर हमला करके बच्चे को उठाकर ले गया। ग्रामीणों ने शोर मचाया और पीछा किया,

तो तेंदुआ बच्चे को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज सुबह पीएम करने के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वन विभाग की टीम भी अस्पताल में मौजूद है। विभाग ने पीड़ित परिवार को तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि भी मुहैया कराई है।