17.6 C
New York
Wednesday, October 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news जानिए राजनितिक परिवार से होने के बाद भी अभिनेता क्यों बने रितेश...

जानिए राजनितिक परिवार से होने के बाद भी अभिनेता क्यों बने रितेश देसमुख

7

 बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख आज किसी परिचय के मोहताज नही हैं। 17 दिसंबर 1978 को जन्म़े रितेश ने राजनीतिक परिवार से होने के बाद भी अभिनेता बनने का फैसला किया, दरअसल रितेश देसमुख का परिवार राजनिति घराने से है। उनके पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके थे।

रितेश से जुड़ी कुछ बात जो बहुत कम लोग ही जानते हैं कि रितेश ने अपने करियर की शुरूआत एक आर्किटेक्चर की रूप में की। मुंबई के ही कमला रहेजा कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर से आर्किटेक्ट की पढ़ाई की और उसके बाद एक विदेशी आर्किटेक्ट फर्म के साथ जुड़कर एक साल तक काम किया।

 

साल 2003 में रितेश ने पत्नी जेनेलिया के साथ फिल्म ‘तुझे मेरी कसम ’से अपना पहला डेब्यू किया था। इस फिल्म के दौरान जेनेलिया से रितेश कि पहली मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों ने साथ में कई सारी फिल्में की। जिसमें ‘मस्ती’, ’तेरे नाल लव हो गया’ जैसी फिल्में शामिल है। वहीं साल 2012 में दोनो शादी के बंधन में बंध गए।

फिल्मों में एक्टिंग और फिल्म कंपनी के साथ- साथ रितेश एक आर्किटेक्चरल एंड इंटीरियर डिजाइनिंग फर्म ‘इवोल्यूशन्स’ भी चलाते हैं। ये सिर्फ उनके मेहनत का ही नतीजा है कि रितेश कई बार अवॉर्ड से नवाज़े गए है।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-