17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news जानिए आखिर क्यों रोहित शेट्टी चाहते है तैमूर करें Simmba का प्रमोशन

जानिए आखिर क्यों रोहित शेट्टी चाहते है तैमूर करें Simmba का प्रमोशन

6

2018 के आखिरी महीने में रिलीज हुई सारा अली खान और रणवीर सिंह की मसाला मूवी सिम्बा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा है। सिम्बा 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। रणवीर सिंह और सारा अली खान के साथ रोहित शेट्टी ने सिम्बा को बढ़-चढ़कर प्रमोट भी किया था।

ऐसे ही एक प्रमोशन के दौरान रोहित शेट्टी ने बताया कि क्यों तैमूर को सिम्बा का प्रचार करना चाहिए। रोहित शेट्टी ने India’s Got Talent के मंच पर मूवी को प्रमोट करते हुए ख्वाहिश जताई कि तैमूर अपनी बहन सारा अली खान की मूवी का प्रमोशन करें। रियलिटी शो के सेट पर सारा की एक तस्वीर दिखाई गई थी। सारा अपने छोटे भाई तैमूर के हाथ पर राखी बांध रही थी। तभी शो के होस्ट करण जौहर, तैमूर की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बारे में बताने लगे।

तैमूर सोशल मीडिया के स्टार हैं

उन्होंने कहा की नामी बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी फीके पड़ जाते हैं। एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने तैमूर के पापा का रोल करने की इच्छा जाहिर की थी रणवीर का मानना है कि तैमूर बड़े स्टार बनेंगे। उन्होंने कहा था जब तैमूर बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे तो बहुत बड़े स्टार बनने वाले है।

उस समय मेरी उम्र हो जाएगी लेकिन मुझे एक्टिंग नहीं छोड़नी। उस समय मुझे सिर्फ तैमूर के पिता का रोल मिलेगा। और मैं चाहता हूं तैमूर बहुत सारी फिल्में करे और हर फिल्मों में तैमूर के पिता का रोल मैं करू।