17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood जानिए मीरा का कौन सा अंदाज़ ईशान को लगता है खास?

जानिए मीरा का कौन सा अंदाज़ ईशान को लगता है खास?

3

फीट अप विद द स्टार्स सीजन 2 में ईशान खट्टर ने शिरकत की। इस बातचीत के दौरान ईशान ने कहा, ”मीरा उम्र में मुझसे केवल एक साल बड़ी हैं, मगर इस उम्र में ही वे मां हैं। उन्होंने घर की जिम्मेदारी परफेक्टली ली है। ईशान पहले भी एक-दो मौकों पर मीरा और शाहिद की तारीफ कर चुके हैं।

फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स में ईशान खट्टर ने काम कर सुर्खियों बटोरी थी। इससे पहले वे कुछ फिल्मों में बतौर केमियो रोल कर चुके थे। बियॉन्ड द क्लाउड्स में लीड रोल प्ले करने के बाद उन्होंने श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर के साथ धड़क फिल्म में काम किया। इंटरव्यू में ईशान ने जाह्नवी संग अपनी बॉन्डिंग के बारे में भी बातें कीं।

ईशान ने कहा- ”हम लोगों ने जो पहली फिल्म साथ में देखी थी उसका नाम ला ला लैंड था। इसके बाद हमारी दोस्ती मजबूत होती चली गई”। बता दें कि धड़क फिल्म की शूटिंग के दौरान ईशान खट्टर और जाह्नवी के अफेयर की खबरें भी सामने आई थीं। मगर दोनों कलाकारों ने मीडिया से मुखातिब होते वक्त इस बात को सिरे से खारिज कर दिया था।