17.6 C
New York
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news किरेन रिजिजू ने केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री के रूप में पदभार संभाला

किरेन रिजिजू ने केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री के रूप में पदभार संभाला

5

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री के रूप में पदभार संभाला। इस अवसर पर केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा ये मंत्रालय बहुत उपयोगी मंत्रालय है और यहां पर बहुत कुछ काम कर सकते हैं। प्रधानमंत्री जी का भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का जो सपना है उसमें मैं देख सकता हूं कि इस मंत्रालय का बहुत बड़ा योगदान होगा। मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे अलग-अलग मंत्रालय में काम करने का मौका दिया है।

आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव करते हुए किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटा दिया है। उनकी जगह पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि न्यायपालिका से लगातार टकराव की मुद्रा में रहने के कारण किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय छीना गया है। चुनावी वर्ष में सरकार न्यायपालिका से टकराव नहीं चाहती।

ReadAlso; मोदी कैबिनेट में गुरुवार को एक बड़े फेरबदल का ऐलान किया गया है। अबतक कानून मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे किरेन रिजिजू का मंत्रालय बदला गया है। उनकी जगह पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय मंत्रालय का राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी कैबिनेट में इस बदलाव को मंजूरी दे दी है। रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें उनके मौजूदा मंत्रालय के साथ-साथ कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।