17.6 C
New York
Saturday, February 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news केरल के विधायक विजयन पिल्लै का निधन

केरल के विधायक विजयन पिल्लै का निधन

6

केरल के विधायक एन विजयन पिल्लै का रविवार तड़के यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। आधिकारिक सूत्रों ने पिल्लै के निधन की जानकारी दी। पिल्लै के परिवार में उनकी पत्नी एवं तीन बच्चे हैं। वह कोल्लम जिले के चवारा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। वह कैंसर से पीड़ित थे और उनका उपचार चल रहा था। पिल्लै ने 1979 में पंचायत सदस्य के तौर पर राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। उन्हें 2000 में जिला पंचायत का सदस्य चुना गया था।

वह वरिष्ठ नेता अरविंदाक्षन के नेतृत्व में सीएमपी के एक धड़े के नेता थे। उन्होंने एलडीएफ उम्मीदवार के तौर पर चवारा से 2016 विधानसभा चुनाव जीता था। सीएमपी अरविंदाक्षन के माकपा में विलय के बाद वह माकपा सदस्य बन गए थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह चवारा में किया जाएगा। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला ने विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है।