17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news केदारनाथ: चौराबाड़ी ग्लेशियर में मिला नर कंकाल, तेलंगाना निवासी युवक की होने...

केदारनाथ: चौराबाड़ी ग्लेशियर में मिला नर कंकाल, तेलंगाना निवासी युवक की होने की आशंका!

12

केदारनाथ मंदिर से करीब 3 किमी ऊपर चौराबाड़ी ग्लेशियर (गांधी सरोवर) के पास एक नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। कंकाल के पास मिले बैग में एक मोबाइल और कॉलेज की आईडी से मृतक की पहचान तेलंगाना निवासी नोमुला रोश्वन्थ के रूप में की जा रही है, जिसकी गुमशुदगी पिछले साल 31 अगस्त को दर्ज की गई थी।

स्थानीय युवकों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस और वाईएमएफ की टीम मौके पर पहुंची और कंकाल को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा गया। प्रशासन ने आईडी के आधार पर तेलंगाना पुलिस और परिजनों से संपर्क किया है। अनुमान है कि यह शव केदारनाथ आपदा या यात्रा के दौरान लापता हुए युवक का हो सकता है।

चौराबाड़ी झील, जो समुद्रतल से करीब 12,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, 2013 की आपदा से भी जुड़ी रही है और वहां अक्सर जोखिमपूर्ण स्थितियां बनी रहती हैं।