17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए करीना को पहली बार करना पड़ा...

फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए करीना को पहली बार करना पड़ा ये काम

1

करीना कपूर खान ने अपने 20 साल के करियर में वो मुकाम हासिल किया है। जो हासिल करना कई एक्ट्रेस के लिए मुश्किल हो जाता है।शादी और बच्चे के बाद भी करीना अपने करियर पर पूरा फोकस कर रही हैं। अपनी पहली फिल्म के दौरान भी करीना ने ऑडिशन नहीं दिया। लेकिन आमिर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए करीना को ऑडिशन देना पड़ा।

एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने इस बात का खुलासा किया कि लाल सिंह चड्ढा उनके करियर की पहली ऐसी फिल्म है जिसके लिए उन्हें ऑडिशन देना पड़ा। इसके अलावा करीना को स्क्रीनिंग प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ा। करीना ने कहा, ‘लाल सिंह चड्ढा मेरे करियर की एकलौती ऐसी फिल्म है जिसके लिए मैंने ऑडिशन दिया है। मैं ऐसा किसी भी सिनेमा या किसी इंसान के लिए कभी नहीं करती सिवाय आमिर के’।