17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कमलनाथ का हाथ छोड़ कमल का दामन थाबां सिंधिया ने

कमलनाथ का हाथ छोड़ कमल का दामन थाबां सिंधिया ने

3

कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। सिंधिया ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली। बीजेपी में शामिल होने के बाद सिंधिया ने कहा कि मेरे जीवन में दो तारीखें बहुत महत्वपूर्ण रहीं। वो पहला दिन 30 सितंबर 2001 था, जिस दिन मैंने अपने पूज्य पिता को खोया। वह मेरे लिए जीवन बदलने का दिन था। दूसरी तारीख 10 मार्च 2020 थी, जो उनकी 75वीं वर्षगांठ थी। इस दिन मैंने एक नया फैसला लिया।

सिंधिया ने कहा, ‘मैंने हमेशा माना है कि हमारा लक्ष्य जनसेवा होना चाहिए। राजनीति केवल उस लक्ष्य को पूरा करने का माध्यम होना चाहिए और कुछ नहीं।’ सिंधिया ने कहा कि आज वाली कांग्रेस पहले जैसी नहीं है। मध्य प्रदेश सरकार में आज ट्रांसफर उद्योग चल रहा है। इस अवसर पर जेपी नड्डा ने सिंधिया को परिवार का सदस्य बताया। जेपी नड्डा ने कहा, ‘आज हम सबके लिए बहुत खुशी का विषय है और आज मैं हमारी वरिष्ठतम नेता स्वर्गीय राजमाता सिंधिया जी को याद कर रहा हूं। भारतीय जनसंघ और भाजपा दोनों पार्टी की स्थापना और स्थापना से लेकर विचारधारा को बढ़ाने में एक बहुत बड़ा योगदान रहा है।’

ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने कोटे से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाएगी और बाद में उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। सिंधिया ने मंगलवार को भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद इन दोनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इन बैठकों के बाद सिंधिया ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया था। इस्तीफे में तारीख सोमवार 9 मार्च की थी।

रिपोर्ट-खूशबू