17.6 C
New York
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood खुन भरी मांग ने पुरे किए 31 साल, कबीर बेदी ने शेयर...

खुन भरी मांग ने पुरे किए 31 साल, कबीर बेदी ने शेयर किया फैक्ट

1

साल1988 में रिलीज हुई थ्रिलर मूवी ड्रामा खून भरी मांग को रिलीज हुए आज 31 साल हो गए हैं। फिल्म को राकेश रोशन ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था। खून भरी मांग में रेखा, कबीर बेदी, सोनू वालिया, शत्रुघ्न सिन्हा लीड रोल में थे। मल्टीस्टारर मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। खून भरी मांग की 31वीं एनिवर्सरी पर एक्टर कबीर बेदी ने फिल्म से जुड़ा फैक्ट शेयर किया है।

कबीर बेदी ने बताया कि ये उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। कबीर ने ट्वीट कर कहा, “राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनी फिल्म खून भरी मांग (1988) को 31 साल हो गए हैं। फिल्म में मैंने और रेखा ने काम किया था। जब मैं हवाई में टॉम सेलेक के साथ Magnum P.I. की शूटिंग कर रहा था, तब राकेश ने फिल्म को लेकर मुझे कॉल किया था”।