17.6 C
New York
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष से लौटे, कैलिफोर्निया तट...

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष से लौटे, कैलिफोर्निया तट पर सुरक्षित लैंडिंग

15

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से सफलतापूर्वक धरती पर वापसी की। वे कैलिफोर्निया के तट पर सुरक्षित उतरे। शुभांशु Axiom-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय बने हैं। इससे पहले 1984 में राकेश शर्मा ने यह मुकाम हासिल किया था।

इस मिशन की वापसी को NASA द्वारा लाइव प्रसारित किया गया। शुभांशु के साथ इस मिशन में शामिल अन्य अंतरिक्ष यात्री—मिशन कमांडर पैगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की, और हंगरी के टिबोर कापू भी सुरक्षित लौट आए।

18 दिनों के इस रोमांचक अभियान में शुभांशु ने पृथ्वी की 288 बार परिक्रमा की और शून्य गुरुत्वाकर्षण में विज्ञान से जुड़े कई प्रयोगों में भाग लिया। उन्होंने अंतरिक्ष से पानी के बुलबाले और अन्य रोचक प्रयोगों के वीडियो भी साझा किए, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। वापसी से पहले शुभांशु ने आईएसएस से एक भावुक संदेश में कहा—“जल्द मिलते हैं, धरती पर।”

उनकी यह ऐतिहासिक यात्रा न केवल भारतीय वायुसेना के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। उनके परिवार, साथियों और देशवासियों के बीच गर्व और सम्मान की लहर दौड़ गई है। शुभांशु शुक्ला की यह अंतरिक्ष यात्रा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।