17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news BJP को दिया वोट तो सपा समर्थक पति ने दिया तलाक की...

BJP को दिया वोट तो सपा समर्थक पति ने दिया तलाक की धमकी

5
बरेली की रहने वाली नजमा ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को वोट दिया। इससे नाराज उसके पति ने तीन तलाक की धमकी दी और उसे घर से बाहर निकाल दिया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट देना एक मुस्लिम महिला को भारी पड़ गया। इसकी भनक लगते ही महिला के पति ने उसे तलाक देने की धमकी दे डाली। महिला ने एक एनजीओ से मदद की गुहार लगाई तब जाकर मामला खुला। मामला प्रदेश के बरेली जिले के एजाज नगर गोटिया इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, महिला का उसके पति के साथ प्रेम विवाह हुआ था। पीड़िता का नमा उलमा बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि उसके शौहर ने पत्नी को घर से निकाल दिया, पति ने तलाक की धमकी दी है। पीड़िता का कहना है कि पति तस्लीम और उनके मामू समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं, विधानसभा चुनाव के 10 मार्च को रिजल्ट आने के बाद उलमा ने अपने पति और उसके मामू से बताया कि मैंने बीजेपी को वोट दिया था। क्योंकि बीजेपी सरकार ने महिलाओं के पक्ष में काफी काम किया है।
पीड़ित महिला ने महिलाओं अधिकारों के लिए लड़ने वाली मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी से मदद के लिए संपर्क किया। फरहत केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन हैं और मेरा हक फाउंडेशन नाम से एनजीओ चलाती हैं और तीन तलाक पीड़ितों की मदद करती हैं। नजमा उलमा, फरहत नकवी के पास मदद के लिए पहुंचीं और फरहत नकवी से न्याय की गुहार लगाई।