17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood URI के कलेक्शन के सामने फिक्की पड़ी सोनम की एक लड़की को...

URI के कलेक्शन के सामने फिक्की पड़ी सोनम की एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा…

14

अनिल कपूर और सोनम कपूर फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में दोनो साथ दिख रहे हैं। फिल्म समलैंगिक विषय पर आधारित इस फिल्म की क्रिटिक्स ने काफी सराहना की है।

फिल्म की कमाई की रफ्तार कम होने की वजह

हालांकि फैनस को इसे ठीक-ठाक ही रिस्पॉन्स मिल पा रहा है। फिल्म की रफ्तार इस वजह से भी कम रही कि उसे उरी और मणिकर्णिका से कड़ी टक्कर मिल रही है।

लेकिन मेट्रो वाले  शहरों में इसकी कमाई काफी अच्छी रही। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 3.30 करोड़, शनिवार को 4.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं रविवार को इसने करीब 6 करोड़ के आस-पास की कमाई की है। इस तरह एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा ने 13.95 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं।

फिल्म पहले ही डिजटल और सैटेलाइट के जरिए 24 से 25 करोड़ तक की कमाई कर ली है। फिल्म को 1500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है जबकि इसका बजट 35 करोड़ है। शैली चोपड़ा धार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का विषय काफी चर्चा में है। इसमें सोनम कपूर एक लेस्बियन के किरदार में हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा हैं। बता दें कि शैली चोपड़ा विधु की बहन हैं।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक अभी भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है

फिल्म को रिलीज हुए चौथा हफ्ता चल रहा है। फिल्म ने शनिवार को जमकर कमाई की और 180 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म की कमाई ऐसी ही रही तो जल्द ही ये 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। विक्की कौशल के अलावा फिल्म में यामी गौतम, मोहित रैना, परेश रावल और कीर्ति कुल्हारी ने मुख्य भूमिका निभाई। 25 करोड़ के बजट में बनी उरी फिल्म को करीब 800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।