17.6 C
New York
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home सेहत Health A-Z जॉइंट पेन से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे तुरंत मिलेगा...

जॉइंट पेन से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे तुरंत मिलेगा आराम

13

लोगों में एक उम्र के बाद जोड़ों का दर्द यानी जॉइंट पेन आम बात है। जिससे उन्हें कभी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जोड़ों का दर्द शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ने की वजह से होता है। जब शरीर में किसी प्रकार का इंफेक्शन या चोट लगती है तो इसकी प्रतक्रिया में सूजन बढ़ने लगती है। सूजन के साथ जोड़ों मे दर्द, स्किन लाल होना और गर्मी बढ़ने जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। आर्थराइटिस के मरीजों और बुजर्गों को अक्सर मौसम बदलने के बाद जोड़ों में दर्द की शिकायत होती है। जिससे उन्हें छोटे-मोटे काम करने में भी दिक्कतें आ सकती हैं।

इंफ्लेमेशन या सूजन रोकने में आपकी डाइट की अहम भूमिका होती है। जैसे कुछ खाने-पीने की चीजें ऐसी हैं जिनसे शरीर में सूजन बढ़ सकती है। वहीं, कुछ फूड्स सूजन कम करने और दर्द से आराम दिलाने का काम करते हैं। यहां हम कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो इंफ्लेमेशन को कम करने का काम करते हैं। जोड़ों के दर्द से परेशान लोग इन फूड्स का सेवन कर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।

1.हल्दी

दर्द, पुरानी चोट और बदन दर्द जैसी परेशानियों से आराम पाने के लिए हल्दी का सेवन किया जाता है। वहीं, हल्दी में पाया जाने वाला तत्व कर्क्यूमिन सूजन कम करता है

2.अदरक

इनमें जिंजरोल नामक कम्पाउंड पाया जाता है जो सूजन कम करने वाले प्रभाव डालता है। अदरक के सेवन से दर्द कम करने वाले एंजाइम्स का भी निर्माण होता है। इससे दर्द तो कम होता ही है साथ ही घुटनों को काम करने में भी मदद होती है।

3.दालचीनी

एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्वों से भरपूर दालचीनी का सेवन करने से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है। इससे जॉइंट्स मजबूत बनते हैं और सूजन भी कम होती है।

4.आंवला

क्या आप जानते हैं कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए मशहूर आंवले का फल (Amla) आपके जोड़ों के दर्द को भी कम कर सकता है। दरअसल, आंवले में विटामिन सी मौजूद होता है जो एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और जॉइंट के टिश्यूज को आपस में जोड़ने में मदद करता है। साथ ही यह इंफ्लेमेशन भी कम करता है। जिससे घुटने में सूजन और दर्द जैसी परेशानियों से आराम मिलता है