17.6 C
New York
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दूसरी शादी के चक्कर में पति जेल गया

दूसरी शादी के चक्कर में पति जेल गया

5

पलामू जिले में चार बच्चों का बाप दूसरी शादी रचाने के प्रयास में गुरुवार को जेल पहुंच गया। पुलिस ने बताया कि धोबीडीह गांव के शंभू यादव (44) की पत्नी रीता देवी (39) की लिखित शिकायत पर आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि रीता ने आरोप लगाया है कि उसके पति का हरिहरगंज की एक युवती से अवैध संबंध है। उससे शादी करने की मंशा से यादव ने उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की कोशिश भी की है। पुलिस ने बताया कि यह अवैध रिश्ता दो वर्ष से चल रहा है।

इसे लेकर यादव अकसर पत्नी के साथ मारपीट करता था। रीता की शिकायत के अनुसार 13 फरवरी को यादव ने बेटे परशुराम (12 वर्ष) को चाकलेट कह कर जहर खिलाने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि यादव ने पिछले तीन दिन से पत्नी और एक बेटे एवं तीन बेटियों को घर के एक कमरे में कैद कर रखा था। पुलिस ने सभी को मुक्त करा कर यादव को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार परशुराम के अतिरिक्त शंभू यादव के कब्जे से आरती (14) अंजलि (8) और चांदनी (6 वर्ष) को आज मुक्त कराया गया।