17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news नैनीताल जिले में बारिश का कोहराम,कई रास्ते बंद

नैनीताल जिले में बारिश का कोहराम,कई रास्ते बंद

6

नैनीताल जिले में पिछले 48 घंटे से लगातार बरसात हो रही है जिस वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिले में 41.8 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है जिसमें सबसे ज्यादा नैनीताल स्नोव्यू इलाके में 84 मिलीमीटर बरसात हुई है जबकि कुस्याकुटोली में 70 मिलीमीटर बरसात हुई है।

भारी बारिश के कारण जिले में एक राज्य मार्ग एक आंतरिक मार्ग और 21 ग्रामीण मार्ग बंद है जिनको खोलने का काम चल रहा है। आज भी जिले में भारी बारिश जारी है जिलाधिकारी ने लोगों से नदियों के किनारों से दूर रहने की अपील की है। पहाड़ी इलाकों में भी गाढ, गधेरे उफान पर चल रहे हैं।