17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दिल्ली पुलिस के एक डीसीपी व कांस्टेबल की तबीयत खराब, रखा गया...

दिल्ली पुलिस के एक डीसीपी व कांस्टेबल की तबीयत खराब, रखा गया आइसोलेशन में

5

दिल्ली पुलिस के एक डीसीपी बेटी के विदेश से लौटने के बाद आइसोलेशन में हैं। एक दिन पहले उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिस कारण उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं रोहिणी ट्रैफिक सर्किल में तैनात एक अन्य कांस्टेबल को पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित होने के बाद बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनके नमूने लिए गए हैं और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। विदेश से बेटी की वापसी के बाद डीसीपी वेस्ट और उनके स्टाफ के सदस्य आइसोलेशन में हैं। हालांकि जब एयरपोर्ट पर उनकी बेटी की जांच की गई थी, तब तक कोई लक्षण नहीं थे। उसके बाद से वह ठीक महसूस नहीं कर रही थीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और नमूने लिए गए हैं। अभी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

हीं एक सप्ताह से बुखार के कारण कोरोना से प्रभावित होने के संदेह के चलते यातायात पुलिस के कांस्टेबल सुकेंद्र के रक्त के नमूने लिए गए हैं। उनकी रिपोर्ट 48 घंटे बाद आएगी। इस बीच दिल्ली के पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने 25 से 33 प्रतिशत पुलिस बल को रोटेशन के आधार पर आइसोलेशन में जाने को कहा है। जिससे 24 घंटे काम करने वाले पुलिस अधिकारी घर में आइसोलेट और क्वारंटाइन में रहें। पुलिस आयुक्त की तरफ से जारी किए गए आदेश में यह भी कहा गया है कि वरीयता उन लोगों को दी जानी चाहिए जो 50 वर्ष से अधिक उम्र के हैं या जिनकी कोई मेडिकल हिस्ट्री है।  वही कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन के कारण दिल्ली के होटलों, पीजी और किराए के घरों में बड़ी संख्या में लोग फंसे गए हैं। दिल्ली पुलिस की तरफ से ऐसे लोगों को सहायता मुहैया कराई जा  रही है।

—-

भरत पांडेय