17.6 C
New York
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news भारत में बहुत अच्छा समय बीता : ट्रम्प

भारत में बहुत अच्छा समय बीता : ट्रम्प

2

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले महीने की गई भारत यात्रा पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके ‘‘बहुत अच्छे’’ मित्र हैं और भारत में उनके दो दिन शानदार बीते। ट्रम्प ने 24 से 25 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा की थी। उनके साथ प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प और उच्चाधिकार प्राप्त प्रतिनिधिमंडल भी गया था। वे अहमदाबाद, आगरा और नयी दिल्ली गए थे। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में संवाददाता

सम्मेलन में कहा, ‘‘भारत में बहुत अच्छा वक्त रहा। दो दिन शानदार बीते और मोदी मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह अपने लोगों के मित्र हैं क्योंकि जब मैं उस स्टेडियम में था तो उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वह अद्भुत कार्यक्रम था। मुझे उनके साथ रहना बहुत अच्छा लगा।’’ राष्ट्रपति ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हमने हर किसी मुद्दे के बारे में बात की थी।’’