17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news ‘राम वन गमन मार्ग’ बनाने की तैयारी में लगी उत्तर प्रदेश सरकार

‘राम वन गमन मार्ग’ बनाने की तैयारी में लगी उत्तर प्रदेश सरकार

17

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले साल अपने राज्य में राम वन गमन पथ के विकास के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मदद और दिशा-निर्देशन मांगा था।

गडकरी ने कहा था कि भारतमाला परियोजना के तहत 35 हजार करोड़ रुपये के निवेश की 4,080 किलोमीटर की परियोजनाओं के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसमें 121 किलोमीटर का राम वन गमन मार्ग विस्तार और राज्य का प्रसिद्ध शारदा शक्तिपीठ शामिल है।

उत्तर प्रदेश के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय उत्तर प्रदेश में 210 किलोमीटर राम वन गमन मार्ग बनाने की योजना बना रहा है। मान्यता है कि भगवान राम वनवास के दौरान सीता और लक्ष्मण के साथ इसी मार्ग से गए थे। इसी मान्यता के आधार पर राम वन गमन पथ परियोजना बनाई गई है।

फैजाबाद के रास्ते चित्रकूट और सुल्तानपुर को भी जोड़ेगा 210 किलोमीटर का राम मार्ग सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के दस्तावेज के अनुसार, प्रस्तावित 210 किलोमीटर का राम वन गमन मार्ग उत्तर प्रदेश में अयोध्या को फैजाबाद के रास्ते चित्रकूट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जेठवारा, श्रृंगवेरपुर, मंझनपुर और राजापुर से जोड़ेगा। यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-28, राष्ट्रीय राजमार्ग-96 और राष्ट्रीय राजमार्ग 731 एक से गुजरेगा।

इसके अलावा इसमें श्रृंगवेरपुर में गंगा नदी पर पुल के साथ नया रास्ता होगा। मंत्रालय के अनुसार इस मार्ग का 38 किलोमीटर उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में होगा।