17.6 C
New York
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सरकार ने सघन मिशन इंद्रधनुश के तहत विशेष सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम शुरू...

सरकार ने सघन मिशन इंद्रधनुश के तहत विशेष सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम शुरू किया

10

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को सघन मिशन इन्द्रधनुष के तहत तीन दिवसीय विशेष सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। मंत्री ने एक वीडियो संदेश में सघन मिशन इन्द्रधनुष (आईएमआई 2.0)के तहत बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के महत्व पर जोर दिया। हर्षवर्धन ने यहां शास्त्री पार्क में संपर्क कार्यक्रम शुरू करने के बाद कहा कि इस कार्यक्रम के लक्ष्य को हासिल करना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि आईएमआई को दिसंबर 2019 से 27 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 272 जिलों में और बिहार, उत्तर प्रदेश में 109 जिलों के 650 ब्लॉकों में लागू किया गया है। आईएमआई के माध्यम से सरकार का लक्ष्य दो साल से कम उम्र के प्रत्येक बच्चे और गर्भवती महिलाओं को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का लाभ प्रदान करना है। इसके तहत जिन क्षेत्रों में टीकाकरण की सुविधाएं कम थीं उन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह संपर्क कार्यक्रम सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत ब्यूरो ऑफ आउटरीच एंड कम्युनिकेशन (बीओसी) के सॉन्ग एंड ड्रामा डिवीजन द्वारा आयोजित किया जा रहा है।