17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कोरोना के साथ जीना होगा – सरकार

कोरोना के साथ जीना होगा – सरकार

2

कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण के बाद मरीजों का बेहतर इलाज और मृत्युदर को कम करना सरकार की पहली प्राथमिकता हो चुकी है। देश में फिलहाल हर दिन कोरोना के 3 हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आ रहे हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि रिकवरी रेट भी बढ़ा है।

लॉकडाउन 3.0 में मिली छूट का असर अगले हफ्ते सामने आने के बाद हर दिन नए मरीजों की संख्या और ज्यादा होना तय माना जा रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि लोगों को कोरोना के साथ ही जीना सीखना होगा। लेकिन लॉकडाउन के नियमों का सख्ती और इमानदारी से पालन करें तो देश में कोरोना को चरम पर पहुंचने से रोका भी जा सकता है।

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने की रफ्तार भले ही तेज हो, लेकिन अच्छी बात यह है कि हर तीसरा मरीज ठीक होकर घर भी जा रहा है। जहां कोरोना से स्वस्थ्य होने वाले मरीज 29.36 प्रतिशत है, वहीं इससे मरने वाले मरीज 3.2 प्रतिशत ही हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि वैसे तो दुनिया के दूसरे देशों की तुलना में भारत में मरने वाले मरीजों का प्रतिशत बहुत ही कम है, लेकिन इसे और भी बेहतर किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अगर हम लॉकडाउन के नियमों का सही तरीके से पालन करें तो देश में कोरोना महामारी को चरम बिंदु पर पहुंचने से रोका जा सकता है। अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती मरीजों का आंकड़ा बताते हुए लव अग्रवाल ने कहा कि भारत में कुल मरीजों में सिर्फ 1.1 फीसद मरीजों को ही वेंटिलेटर पर रखने की जरूरत पड़ रही है।