17.6 C
New York
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news लूट के आरोप में सेनाकर्मी सहित चार गिरफ्तार

लूट के आरोप में सेनाकर्मी सहित चार गिरफ्तार

1

जबलपुर पुलिस ने शहर के मधोताल इलाके में एक व्यक्ति को लूटने के आरोप में एक सैन्यकर्मी और एक नाबालिग सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मधोताल पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि सैन्यकर्मी अमित रायकवार को उसके तीन साथियों के साथ लूट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी के अलावा समित रायकवार :24: राकेश बर्मन :21: और 17 वर्षीय एक लड़के के गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने शिकायतकर्ता जयराम साहू के हवाले से बताया कि लूटने वाले लोगों में से एक व्यक्ति ने सेना की वर्दी पहन रखी थी।

इस जानकारी के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गुप्ता ने बताया कि सेना के जवान का विवरण जांचने के बाद पता चला है कि वर्तमान में वह हिसार, हरियाणा में पदस्थ है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से साहू से लूटा गया हैंडबैग, एक चाकू, लाठियां और दो बाइक बरामद की गयीं हैं। गुप्ता ने बताया कि आरोपियों को भादवि की धारा 392 :लूट: तथा आर्म्स एक्ट की सम्बद्ध धाराओं के तहत गिरफ्तार किया