17.6 C
New York
Sunday, January 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह का कांग्रेस से इस्तीफा, भाजपा दफ्तर पहुंचे

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह का कांग्रेस से इस्तीफा, भाजपा दफ्तर पहुंचे

4

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। आरपीएन ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर प्रोफाइल से कांग्रेस का नाम और उससे जुड़े पदों को भी हटा दिया है। बताया जाता है कि आरपीएन भाजपा की तरफ से स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनावी मैदान में होंगे।

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आरपीएन सिंह ने ट्विट किया। उन्होंने लिखा, ‘आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं।’

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों की माने तो मंगलवार दोपहर 3 बजे बीजेपी में शामिल होने की संभावना है। आरपीएन सिंह दिल्ली स्थित भाजपा दफ्तर पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में वो औपचारिक तौर पर वो भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जबकि पिछले कुछ दिनों से उनके बीजेपी में शामिल होने की अफवाहें जारी थी।कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले

25 अप्रैल, 1964 को जन्मे रतनजीत प्रताप नारायण सिंह एक शाही परिवार से हैं और उन्होंने एआईसीसी के सचिव सहित सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। 2009 के लोकसभा चुनावों में कुशीनगर से चुने जाने के बाद, उन्हें केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया। यूपीए-2 के कार्यकाल के दौरान, उन्होंने सड़क, परिवहन और राजमार्ग, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और कॉर्पोरेट मामलों और गृह मामलों में राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।