17.6 C
New York
Friday, June 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news ब्राजील के पूर्व फुटबाल स्टार रोनाल्डिन्हो गिरफ्तार

ब्राजील के पूर्व फुटबाल स्टार रोनाल्डिन्हो गिरफ्तार

9

ब्राजील के पूर्व फुटबाल स्टार रोनाल्डिन्हो और उनके भाई को जाली पासपोर्ट के सहारे पराग्वे में घुसने के आरोप में आसुनसियोन में गिरफ्तार किया गया है। पराग्वे के एक मंत्रालय ने यह जानकारी दी।मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘अटार्नी जनरल के कार्यालय ने उनकी गिरफ्तारी के लिये वारंट जारी किया। रोनाल्डिन्हो पर सार्वजनिक दस्तावेज में गलत जानकारी देने का आरोप है।’’ रोनाल्डिन्हो और उनके भाई राबर्टो डि आसिस मोरिएरा अदालत से शुक्रवार की रात आठ बजकर 15 मिनट पर बाहर निकल थे।

लेकिन इसके दो घंटे के अंदर ही उन्हें राष्ट्रीय पुलिस मुख्यालय ले जाया गया। इन दोनों भाईयों के वकील एडोल्फो मारिन ने कहा कि वह नहीं जानते कि उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया। मारिन ने कहा, ‘‘हम नहीं जानते कि किस अधिकार के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है। ’’ इससे पहले गुरुवार को आसुनसियोन में सरकारी वकील ने दोनों भाईयों से सात घंटे तक पूछताछ की थी।