17.6 C
New York
Thursday, January 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा, अलर्ट पर प्रशासन!

दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा, अलर्ट पर प्रशासन!

8

दिल्ली में एक बार फिर यमुना खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है, जिसके चलते शहर में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. लगातार हो रही बारिश और बैराजों से छोड़ा जा रहा पानी लोगों के लिए संकट का कारण बन रहा. आज सुबह यानी 1 सितंबर को यमुना का जलस्तर 204.95 मीटर दर्ज किया गया. यहां जलस्तर खतरे के निशान से कुछ ही कम है. आने वाले 2-3 दिन में नदी का जलस्तर और भी बढ़ सकता है.

यहां के लिए अगले 48 घंटे काफी अहम हैं. क्योंकि, हथिनीकुंड बैराज से 329323 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. इसके अलावा सुबह 7:00 बजे 272000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. इसके बाद 8:00 बजे तकरीबन 311032 क्यूसेक पानी छोड़ा गया और 9 बजे 329313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जो कल तक दिल्ली पहुंचेगा.