17.6 C
New York
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news 219 भारतीय नागरिकों के साथ मुंबई के लिए रोमानिया से भरी पहली...

219 भारतीय नागरिकों के साथ मुंबई के लिए रोमानिया से भरी पहली उड़ान

9

एअर इंडिया यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस हिंदुस्तान लाने के लिए बुखारेस्ट और हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के लिए शनिवार को और उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है।

विदेश मंत्री जय संकर ने ट्वीट कर जानकारी दी है की, यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने के संबंध में, हम प्रगति कर रहे हैं। हमारी टीमें चौबीसों घंटे जमीन पर काम कर रही हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहा हूं। 219 भारतीय नागरिकों के साथ मुंबई के लिए पहली उड़ान ने रोमानिया से उड़ान भरी है।

यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए एअर इंडिया का विमान आज सुबह 10 से साढ़े 10 बजे के बीच बुखारेस्ट में उतरा, दूतावास से जुड़े एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है. वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने बताया कि उड़ान संख्या एआई1943 ने तड़के करीब तीन बजकर 40 मिनट पर मुंबई हवाईअड्डे से उड़ान भरी और उसके भारतीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े दस बजे बुखारेस्ट हवाईअड्डे पर पहुंची।

यदि सब कुछ ठीक रहा तो यह फ्लाइट दोपहर 2 बजे तक दिल्ली लैंड कर जाएगी जो भी भारतीय नागरिक सड़क मार्ग के जरिए यूक्रेन-रोमानिया सीमा पर पहुंच गये हैं, उन्हें भारत सरकार के अधिकारी बुखारेस्ट ले कर पहुंचे हैं और यहां से उन्हें एअर इंडिया की उड़ानों के जरिए वापस इंडिया लाया जाएगा। 

अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन में फिलहाल करीब 20 हजार इंडियंस फंसे हुए हैं जिनमें ज्यादातर स्टूडेंट हैं. यूक्रेन का एयरस्पेस बंद होने से पहले एअर इंडिया ने 22 फरवरी को यूक्रेन की राजधानी कीव के लिए एक विमान भेजा था जिसमें 240 लोगों को भारत वापस लाया गया था।