17.6 C
New York
Thursday, February 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood फिल्म लुका छुपी की कमाई पहुंची 50 करोड़ तक

फिल्म लुका छुपी की कमाई पहुंची 50 करोड़ तक

4

 फिल्म ‘लुका छुपी’  लगभग छह दिन में ही 50 करोड़ की कमाई के करीब पहुंच गई है। फिल्म ने भारत में ही अब तक 49.67 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 32.13 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि फिल्म की कमाई टोटल धमाल जैसी नहीं हुई लेकिन इसकी एक वजह ‘बोल्ड टॉपिक’ भी होना हो सकता है।  वैसे दुसरे हफ्ते में लुका छुपी से अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही है और फिल्म समीक्षक तरण आर्दश के मुताबिक, फिल्म ने छठवें दिन 4.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। लुका छुपी ने शुक्रवार को 8.01 करोड़, शनिवार को 10.08 करोड़, रविवार को 14.04 करोड़, सोमवार को 7.90 करोड़, मंगलवार को 5.04 करोड़ और बुधवार को 4.60 करोड़ की कमाई कर ली है। लुका छुपी छोटे शहर के गुड्डू शुक्ला और रश्मि तिवारी की कहानी है जिसे कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के साथ फिलमाया गया है।

ये फिल्म लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित है। फैमिली ड्रामे वाली इस फिल्म में दिखाया गया है कि गुड्डू शुक्ला मथुरा में एक केबल न्यूज चैनल का स्टार रिपोर्टर है और वह शादी के लिए रश्मि को प्रपोज करता है। इसके बाद दोनों एक साथ रहने लगते हैं लेकिन दोनों साथ में रहते हुए शुरुआत में ही शादीशुदा बताने की गलती कर बैठते हैं। इसी के बाद से ही फिल्म में जबरदस्त ड्रामा और ट्विस्ट देखने मिलते हैं। फिल्म में भरपूर कॉमेडी का तड़का भी है। गौरतलब है कि लुका छुपी कार्तिक आर्यन के करियर में अब तक की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म को 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

यदि आप पत्रकारिता जगत से जुड़ना चाहते है तो, जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यू