17.6 C
New York
Saturday, January 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood फातिमा : ये सवाल मुझ से पूछो, तो मैं फिर इसका...

फातिमा : ये सवाल मुझ से पूछो, तो मैं फिर इसका जवाब दूं।

7

दंगल गर्ल बनकर बॉलीवुड में पहला कदम रखने वाली  एक्ट्रेस फातिमा ने आमिर खान के साथ अफेयर की अफवाह पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। एक फिल्म मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में फातिमा ने कहा कि ये सवाल मुझ से पूछो तो मैं फिर इसका जवाब दूं। बता दें कि फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के बाद से ही आमिर और फातिमा के अफेयर की खबरें चर्चा में चल रही हैं।

फिल्मफेयर को दिए गए एक इंटरव्यू में फातिमा ने इस अफवाह पर बोलते हुए कहा कि पहले मैं ऐसी खबरों से परेशान हो जाती थी क्योंकि मैंने कभी भी इन चीजों का सामना नहीं किया था। और मुझे कुछ समझ नही आता था। कुछ अनजान लोग जो मुझसे मिले भी नहीं हैं वो मेरे बारे में कुछ भी लिख रहे हैं।

ये लोग इतना भी नहीं जानते कि सच क्या है। लोग पढ़ रहे हैं और सोच रहे हैं कि मैं कितनी बुरी इंसान हूँ। और मुझे जज कर रहे है। फातिमा कहती हैं। कभी-कभी तो ऐसा मुझे ऐसा लगता है कि बोलूं, मुझसे सवाल करो तो जवाब दूं। मुझे बहुत बुरा लगता है कि जो लोग मुझे जानते भी नहीं वो मेरे बारे में गलत सोच रहे हैं। अगर मैं सच में गंदी इन्सान हूँ तो लोगों को मेरी असलियत के बारे में पता चलना चाहिए। लेकिन अगर मैं वैसी नहीं हूं तो मैं कतई नहीं चाहूंगी कि लोग मुझे बुरा इंसान समझें।

लेकिन अब मैंने इन बातों को इग्नोर करना स्टार्ट कर दिया है। पहले वो दिन हुआ करते थे जब मैं परेशान हो जाती थी। पर अब मैं ज्यादा कुछ नही सोचती, क्योकी मैं कितनी भी कोशीश कर लू, लोग मेरे बारे मे गलत ही सोचते हैं। बता दें कि फातिमा ने आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ का बिजनेस करके इतिहास बना लिया।