17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Entertainment भारत लौटीं सोनाली बेंद्रे, कैंसर से जंग जारी…

भारत लौटीं सोनाली बेंद्रे, कैंसर से जंग जारी…

8

लंबे समय से न्यूयॉर्क में कैंसर से जंग लड़ रही सोनाली बेंद्रे अब भारत वापस लौट आई हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। हालांकि इसकी जानकारी सोनाली ने मुंबई आने से पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दे दी थी।
उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए ये लिखा था कि ‘लोग कहते हैं कि दूरियां दिलों को करीब लाती हैं। वाकई ऐसा होता है। लेकिन इन दूरियों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। अपने शहर और घर से दूर न्यूयॉर्क में रहने के दौरान मेरी जिंदगी में बहुत सारी चीजें हुईं। मैं घर वापस लौट रही हूं।’

सोनाली पूरे 5 महिने के बाद भारत वापस आई हैं। एयरपोर्ट पर उनके पति गोल्डी बहल भी उनके साथ दिखाई दिए। सोनाली की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी। इस मुश्किल घड़ी में भी वह अपने आप को सामान्य रखने की पूरी कोशिश करती रहती हैं।

भारत लौटीं सोनाली बेंद्रे, कैंसर से जंग  जारी...बता दें कि बॉलीवुड के कई सितारे इस कठिन घड़ी में सोनाली का हौसला बढ़ाने उनसे मिलने न्यूयॉर्क भी आए थें। वहीं अभी कुछ दिन पहले उनसे मिलने नम्रता शिरोड़कर भी पहुंची थी। नम्रता से पहले सोनाली से मिलने प्रियंका चोपड़ा, अनुपम खेर, सुजैन खान, नीतू सिंह पहुंचे थें। सोनाली ने प्रियंका चोपड़ा के साथ भी एक बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर भी की थी जिसमें वह प्रियंका के साथ मस्ती करते हुए दिख रही थीं। सोनाली ने अपने दौर के लगभग सभी बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। वो ‘सरफरोश’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘कल हो ना हो’, जैसी कई सफल फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिल्मों के अलावा सोनाली टीवी शोज में जज की भूमिका करते हुए भी दिखाई दी हैं।