17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home सेहत Home Remedies घर से मक्खी-मच्छर, कॉकरोच और चूहे भगाने के आसान घरेलू तरीके

घर से मक्खी-मच्छर, कॉकरोच और चूहे भगाने के आसान घरेलू तरीके

1

घर में मक्खी, मच्छर, कॉकरोच, छिपकली और चूहे दिखना आम समस्या है। ये कीट-पतंगे न सिर्फ परेशानी बढ़ाते हैं, बल्कि कई बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं। मच्छरों के काटने, मक्खियों के खाने पर बैठने और किचन में चूहों-कॉकरोच के घूमने से संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। ऐसे में इन्हें घर से दूर रखना जरूरी हो जाता है।

अक्सर लोग कीटनाशक स्प्रे और दवाओं का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे बदबू, गंदगी और सेहत पर असर पड़ने की आशंका रहती है। अगर आप बिना बदबू और बिना केमिकल के इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय मददगार हो सकते हैं।

प्याज और लहसुन का देसी नुस्खा

  • मक्खी, मच्छर और कॉकरोच भगाने के लिए प्याज और लहसुन कारगर माने जाते हैं।
  • एक प्याज और कुछ लहसुन की कलियां पीस लें।
  • उसका रस निकालकर बचे गाढ़े पेस्ट की छोटी-छोटी गोलियां बना लें।
  • इन गोलियों को दरवाजों, खिड़कियों, सिंक या उन जगहों पर रखें, जहां से कीट निकलते हैं।
  • प्याज और लहसुन की तेज गंध से मक्खी-मच्छर, चूहे और कॉकरोच दूर भागते हैं।

कॉफी और तंबाकू का इस्तेमाल

  • चूहों और कॉकरोच के लिए कॉफी और तंबाकू भी असरदार माने जाते हैं।
  • कॉफी पाउडर और तंबाकू मिलाकर छोटी-छोटी बॉल बना लें।
  • इन्हें किचन सिंक, सीलन वाली जगहों या कोनों में रखें।
  • इनकी गंध से कॉकरोच और चूहे उस जगह से दूर रहते हैं।

बिना झंझट वाले इलेक्ट्रॉनिक विकल्प

  • अगर घरेलू नुस्खों का झंझट नहीं चाहते, तो बाजार में मिलने वाले कुछ गैजेट्स भी विकल्प हो सकते हैं।
  • ये अल्ट्रासोनिक तरंगें छोड़ते हैं।
  • इन तरंगों से मच्छर, चूहे, छिपकली और अन्य कीड़े-मकोड़े घर से दूर रहते हैं।
  • ये मशीनें आमतौर पर किफायती होती हैं और बदबू भी नहीं फैलातीं।

इन आसान उपायों से आप बिना केमिकल और बदबू के अपने घर को मक्खी-मच्छर और अन्य कीटों से काफी हद तक सुरक्षित रख सकते हैं।