17.6 C
New York
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news डंपर में करंट के कारण आग लगी, चालक जिंदा जला

डंपर में करंट के कारण आग लगी, चालक जिंदा जला

4

जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के मनकड़ही गांव में गिट्टी पलट रहे एक डंपर में करंट के कारण आग लग गयी जिससे डंपर में फंसा उसका चालक जिंदा जल गया।

कमासिन थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया, “चित्रकूट जिले के भरतकूप से बुधवार को एक डंपर यहां मनकड़ही गांव में गिट्टी डालने आया था। गिट्टी पलटते समय हाइड्रोलिक सिस्टम की ट्रॉली ऊपर से निकल रही बिजली की हाई वोल्टेज लाइन में छू गयी, जिसके करंट से डंपर में आग लग गयी।”

उन्होंने बताया, “जल रहे डंपर में फंसकर उसका चालक जिंदा जल गया, जिसकी पहचान फतेहगंज के रहने वाले राजकरन यादव (35) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।”