17.6 C
New York
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news इनमें से करे कोई एक काम, धनतेरस पर बरसेगा धन

इनमें से करे कोई एक काम, धनतेरस पर बरसेगा धन

9

धन पाने की चाहत किसे नहीं होती, हर कोई चाहता है कि उसके पास अपार धन और संपत्त‍ि हो। लेकिन कई बार अथक प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं मिल पाती। जहां प्रयास खत्म हो जाते हैं, वहां कई बार उपाय काम आते हैं। धन कमाने के कई उपाय प्रचलित हैं। लेकिन हर कोई चाहता है कोई एक सटीक उपाय जो आसान हो और उनके द्वारा किया जा सके। इसलिए आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे 12 उपाय, जो आपकी इच्छा का पूरा कर सकते हैं। आप अपनी सुविधा से किसी 1 को भी अपना सकते हैं। आप बस नियमित उसका पालन करें। इनमें से करे कोई एक काम, धनतेरस पर बरसेगा धन1. प्रतिदिन शिवलिंग पर जल, बिलपत्र और अक्षत (चावल) चढ़ाएं।
2 महालक्ष्मी और श्री विष्णु की पूजा करें।
3 सप्ताह का कोई भी 1 व्रत करें। सोमवार करेंगे तो धन के कारक चंद्रमा प्रसन्न होंगे। मंगल करेंगे तो बजरंगबली, बुध करेंगे तो श्री गणेश, गुरु करेंगे तो विष्णु जी, शुक्र करेंगे तो मां लक्ष्मी, शनि करेंगे तो शनि देव, रविवार करेंगे तो सूर्य प्रसन्न होकर धन, सुख और सौभाग्य का वरदान देंगे।
4 अनामिका अंगुली में सोने, चांदी और तांबे से बनी अंगुठी पहनें।
5 शाम को किसी भी नजदीकी मंदिर में दीपक लगाएं।
6 पूर्णिमा को चंद्र का पूजन करें।
7. श्रीसूक्त का पाठ करें।
8 श्री लक्ष्मीसूक्त का पाठ करें।
9 कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
10 किसी की बुराई करने से बचें।
11 पूर्णत: धार्मिक आचरण बनाएं रखें।
12 घर में साफ-सफाई बनाएं रखें इससे धन स्थाई रूप से आपके घर में रहेगा।