क्या आप जानते हैं पुलिस का हिंदी नाम क्या है, ज्यादातर लोग नहीं जानते जवाब

5

रोजमर्रा की जिंदगी में हम कई शब्दों का इस्तेमाल करते हैं और उनके मतलब भी हमें अच्छे से पता होते हैं। लेकिन कुछ शब्द ऐसे हैं जिनका प्रयोग तो हर दिन होता है, मगर उनके सही अर्थ से हम अनजान रहते हैं। ऐसा ही एक शब्द है पुलिस।

लोग जवाब नहीं जानते

सोशल मीडिया पर अक्सर कंटेंट क्रिएटर यह सवाल पूछते हैं कि पुलिस को हिंदी में क्या कहते हैं? दिलचस्प बात यह है कि अधिकतर लोगों को इसका सही जवाब नहीं पता होता। बचपन से ही हम इस संस्था को पुलिस के नाम से जानते आए हैं, इसलिए इसका दूसरा या हिंदी नाम शायद ही कभी सुनने को मिलता है।

पुलिस शब्द की उत्पत्ति

पुलिस अंग्रेजी भाषा का शब्द है। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के अनुसार यह लैटिन भाषा के शब्द Politia से आया है, जिसका अर्थ है — राज्य का प्रशासन। यूरोप के कई देशों में आज भी इसे Politia कहा जाता है।

पुलिस का हिंदी नाम

पुरानी कानून की किताबों के मुताबिक हिंदी में पुलिस को राजकीय जन रक्षक कहा जाता था। इसके अलावा इसे आरक्षक या नगर रक्षक के नाम से भी जाना जाता रहा है। हालांकि आम बोलचाल और प्रशासनिक भाषा में “पुलिस” शब्द ही इतना लोकप्रिय हो गया कि इसका हिंदी नाम लगभग भुला दिया गया।

कब बनी पुलिस की व्यवस्था?

राजा-महाराजाओं के दौर में सुरक्षा की जिम्मेदारी सैनिकों और अंगरक्षकों की हुआ करती थी। समय के साथ जब आधुनिक प्रशासनिक व्यवस्था बनी तो पुलिस का सिस्टम अस्तित्व में आया। माना जाता है कि 1829 में ब्रिटेन में पहली बार लंदन मेट्रोपोलिटन पुलिस की स्थापना हुई। इसके बाद धीरे-धीरे दूसरे देशों ने भी पुलिस व्यवस्था अपनाई।