17.6 C
New York
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood क्या अब नही दिखेगी नच बलिए में अनीता और रोहित की जोड़ी?

क्या अब नही दिखेगी नच बलिए में अनीता और रोहित की जोड़ी?

4

स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो नच बलिए की शानदार शुरुआत हो चुकी है। शो के पहले हफ्ते में ही कंटेस्टेंट जोड़ियों ने अपने डांस के हुनर दिखा रहे हैं। सभी जोड़ियां एक दूसरे को टक्कर देने के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं। लेकिन अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि नच बलिए के कमिंग एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और उनके बलिए रोहित रेड्डी परफॉर्म नहीं कर पाएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक अनीता के पति रोहित को हेपिटाइटिस ए यानी जौंडिस हो गया है और वो पूरी तरह से बेड रेस्ट पर हैं। 29 जुलाई 2019 को नच बलिए के दूसरे हफ्ते की शूटिंग हुई। लेकिन रोहित के बीमार होने की वजह से अनीता और रोहित इस हफ्ते परफॉर्म नहीं कर पांएगे।