17.6 C
New York
Thursday, February 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news हीरा व्यापारी ने 15वीं मंजिल से कूदकर जान दी

हीरा व्यापारी ने 15वीं मंजिल से कूदकर जान दी

3

एक हीरा व्यापारी ने दक्षिण मुंबई के ओपेरा हाउस की 15वीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान धीरेनभाई चंद्रकांत शाह (61) के रूप में हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे शाह ने छलांग लगा दी। उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस को इसी इमारत में स्थित शाह के दफ्तर से दो पंक्तियों में लिखा एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें शाह ने इस कदम के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं शाह व्यापार में नुकसान के चलते दबाव में तो नहीं थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है