17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood देसी गर्ल ने किया बड़ा खुलासा, जल्द दिखेगी इस फिल्म में

देसी गर्ल ने किया बड़ा खुलासा, जल्द दिखेगी इस फिल्म में

7

प्रियंका चोपड़ा ऐसी शख्सियतों में से एक है जिन्होंने बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि  हॉलीवुड में भी अपने नाम का बनाया है। बहेतरीन एक्ट्रस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अक्सर कुछ न कुछ शेयर करते हुए नज़र आती रहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा काफी समय से किसी फिल्म में काम नहीं कर थी। इस वजह से उनके फैंस उन से निराश थे, लेकिन अब प्रियंका ने अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म का खुलासा कर दिया है।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने हॉलीवुड स्टार मिंडी कलिंग  के साथ एक प्रोजेक्ट शुरू करने की बात कि है। इस फिल्म कि कहानी भारतीय शादी के आस-पास घूमती हुई नज़र आएगी। इस फिल्म की शूटिंग भारत और अमेरिका दोनों ही जगह पर होगी।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैन्स को यह खुशखबरी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुई दी हैं। प्रियंका ने इस पोस्ट में लिखा है कि दो महिलाएं पैशन के साथ अच्छी कहानियां लेकर आ रही हैं। मुझे खुशी है कि मैं इस प्रोजक्ट का हिस्सा हूं। हम आपको दिखाने जा रहे हैं मॉडर्न, ग्लोबल और इंडियन होने का असली मतलब क्या होता है। जल्द मिलते हैं सिनेमा घरों में..।

वहीं मिंडी कलिंग ने अपनी बात साझा करते हुए लिखा हैं कि मेरी ड्रीम टीम एक फिल्म बनाने जा रही है। मुझसे जिसका इंतजार नहीं हो पा रहा है। बता दें प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में अमेरिका के बिजेनस मैन निक जोनस से शादी कर ली है। बता दें कि प्रियंका ने काफी लंबे समय से बॉलीवुड में कोई डब्यू नहीं किया क्योकि वो हॉलीवुड की फिल्मों में व्यस्त हैं।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-