17.6 C
New York
Sunday, January 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दिल्ली चुनाव 2020 : क्या नतीजे से पहले हार मान गई बीजेपी...

दिल्ली चुनाव 2020 : क्या नतीजे से पहले हार मान गई बीजेपी !

2

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सबका ध्यान अपनी ओर केंद्रीत कर रखा है, वहीं दूसरी तरफ वोटों की गिनती जारी है। लेकिन नतीजे से पहले बीजेपी के दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर लगा एक पोस्टर सुर्खियों में बना हुआ है। इस पोस्टर के सामने आने के बाद अटकलें लगनी लगी है कि क्या बीजेपी वोटों की गिनती से पहले ही अपनी पराजय को स्वीकार कर चुकी है?

यह पोस्टर बीजेपी के दिल्ली दफ्तर में लगा है। इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फोटो है और लिखा है- ‘विजय से हम अहंकारी नहीं होते और पराजय से हम निराश नहीं होते’। इस पोस्टर को बीजेपी की दिल्ली यूनिट ने ही लगाया है। हालांकि, वोटों की गिनती से पहले बीजेपी नेताओं ने जीत का दावा किया है। इससे साफ पता चलता है कि बीजेपी को अपने जीत की पुरी उम्मीद है।