17.6 C
New York
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news देश में पहली बार यहां लगा Covid Tax, क्या बाकी राज्यों में...

देश में पहली बार यहां लगा Covid Tax, क्या बाकी राज्यों में भी महंगा होगा Petrol, Diesel

4

देश में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 25 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। एक महीना गुजरने के बावजूद लॉकडाउन अब भी जारी है। इस बीच कई राज्यों की लॉकडाउन की वजह से आर्थिक हालत बिगड़ने लगी है। यही वजह है कि राज्य अब इस मुश्किल हालात से उबरने के लिए अलग-अलग कदम उठा रहे हैं।

सरकार के खाली खजाने को दोबारा भरने के लिए एक बार फिर आम जनता की जेब पर भार पड़ना शुरू हो गया है। पूर्व में कई राज्यों द्वारा जहां पहले ही सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में कटौती कर ली गई थी वहीं अब नगालैंड ने एक और कदम आगे बढ़ते हुए पेट्रोल और डीजल पर Covid Tax लगा दिया है। इसके साथ ही प्रदेश की जनता पर नए कर का बोझ बढ़ गया है।

पेट्रोल, डीजल पर लगा इतना कोविड टैक्स

नगालैंड सरकार ने अपने खजाने की खस्ता हालत को सुधारने के लिए पेट्रोल और डीजल पर भारी भरकम कोविड टैक्स लगा दिया है। Zee Business की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने पेट्रोल पर 6 रुपए और डीजल पर 5 रुपए कोविड सेस लगा दिया है। राज्य में पेट्रोल, डीजल पर लगने वाला टैक्स आय का बड़ा स्त्रोत है, ऐसे में सरकार ने लॉकडाउन की भरपाई करने के लिए यह कदम उठाया।