17.6 C
New York
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सरकार के मनमाने निर्णय के खिलाफ आन्दोलन पर उतरे निगम कर्मी

सरकार के मनमाने निर्णय के खिलाफ आन्दोलन पर उतरे निगम कर्मी

2

संयुक्त संघर्ष समिति, उ.प्र. राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के तत्वावधान में आज से प्रदेष व्यापी वर्क टू रूल आन्दोलन षुरू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेष में 50 करोड़ से अधिक लागत वाले षासकीय भवनों के निर्माण कार्यो को लोक निर्माण विभाग केे माध्यम से खुली निविदाये आमंत्रित करके ईपीसी मोड पर कार्य कराये जाने के कारण राजकीय निर्माण निगम के व्यवसायिक हितों एवं उसके कर्मचारियों एवं अधिकारियों के नैतिक अधिकारों के हनन से नाराज संयुक्त संघर्ष समिति ने आज से प्रदेष व्यापी आन्दोलन ष्षुरू किया है।

समिति के संयोजक राज बहादूर सिंह ने बताया कि सरकार के इस निगम विरोध निर्णय खिलाफ प्रथम चरण से 11 फरवरी से 16 फरवरी तक वर्क टू रूल आन्दोलन चलाया जाएगा। जबकि दूसरे चरण में 17 फरवरी से 23 फरवरी तक अल्प अवधि का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद भी सरकार ने राजकीय निर्माण निगम के हित में इस निर्णय का वापस नही लिया तो 24 फरवरी से अनिष्चित कालीन प्रदेष व्यापी धरना प्रदर्षन षुरू कर दिया जाएगा। संघर्ष समिति के सह संयोजक इं. संदीप कुमार सिंह, इं. मिर्जा फिरोज षाह, उमाकान्त, जागेष्वर प्रसाद, इं. नरेन्द्र कुमार, मुकेष चन्द्र, रविराज सिंह,

 इं0 एस.डी. द्विवेदी, ए.के. गोस्वामी, इसहाक अली, सुरेन्द्र कुमार और अषीष कुमार ने बताया कि सरकार के इस निर्णय से राष्ट्रीय स्तर पर निर्माण निगम की उस छबि को खराब किया जा रहा है जिसके चलते राजकीय निर्माण निगम आज देष के 22 राज्यों में कई सौ करोड़ रूपये के काम कर रही है। राजकीय निर्माण निगम की कार्यषैली के उदाहरण के तौर पर लखनऊ हाईकोर्ट, लोकभवन जैसे कई भव्य भवनों को देखाा जा सकता है। समिति के पदाधिकारी एस.पी. पाण्डेय, नान बच्चा तिवारी, षिवनन्दन प्रसाद वर्मा, राजेष कुमार चैहान, संतोष कुमार वर्मा, एस.पी.

खण्डूरी, भजनलाल यादव, पी0 एन0 सिंह ने बताया कि आज से निर्माण निगम के सभी कर्मचारी 10.00 से 5.00 बजे तक ही काम करेंगे। निर्माण निगम के कर्मचारियों के आंदोलन की वजह से सरकार के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों की रफ्तार धीमी हो जाएगी। कर्मचारियों के आन्दोल से हजारों करोड़ के निर्माण कार्य प्रभावित होगें। सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट जैसे प्रदेश के कई जनपदों में मेडिकल कॉलेज ,इंजीनियरिंग कॉलेज,सिद्धार्थ नगर विश्वविद्यालय ,इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय, गोरखपुर बाल रोग चिकित्सालय, पीजीआई में न्यू ओपीडी भवन, लोहिया रिसर्च सेंटर, सूचना विभाग मुख्यालय, पीजीआई में हॉस्टल, राम मनोहर लोहिया आईएएस अकैडमी समेत सिग्नेचर बिल्डिंग में चल रहे काम प्रभावित होगे होंगे।