17.6 C
New York
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कोरोना वायरस : रांची रेलवे अस्पताल में 50 बिस्तरों वाला अलगाव वार्ड...

कोरोना वायरस : रांची रेलवे अस्पताल में 50 बिस्तरों वाला अलगाव वार्ड खुला

6

दक्षिण पूर्वी रेलवे (एसईआर) ने कोरोना वायरस के मद्देनजर रांची रेल मंडल अस्पताल में 50 बिस्तरों वाला अलगाव वार्ड तैयार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। एसईआर ने एक बयान में बताया कि 50 बिस्तरों वाले अलगाव वार्ड के अलावा अस्पताल में एक आपात दल को तैनात किया गया है  जो चौबीसों घंटे सेवाएं देगा।

उसने बताया कि एसईआर के सफाई कर्मचारी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर लोगों के संपर्क में आने वाली दरवाजे के हैंडल, वॉशबेसिन और मेजों जैसी चीजों को नियमित अंतराल में सैनिटाइज कर रहे हैं। एसईआर के रांची रेलवे मंडल में 45 रेलवे स्टेशन हैं। एसईआर के सीपीआरओ संजय घोष ने बताया कि प्रमुख स्टेशनों और रेलवे जोन की लोकल ट्रेनों के डिब्बों में कोविड-19 के बारे में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।