17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कोरोना : आगरा में मामले बढ़कर 12 हुए

कोरोना : आगरा में मामले बढ़कर 12 हुए

4

आगरा में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 12 हो गयी है और विदेश से लौटे छह संक्रमितों से छह और लोग इसकी चपेट में आ गए। इस बीच प्रशासन ने 11 मार्च के बाद विदेश से लौटे लोगों को दो अप्रैल तक सूचना देने का निर्देश दिया है। अधिकारियों के अनुसार आगरा में कोरोना के मामले 12 हो चुके हैं जिनमें से आठ ठीक हो गए हैं।

डीएम प्रभु एन सिंह ने 11 मार्च के बाद विदेश से आगरा लौटने वालों को सूचना देने के लिए एक और मौका दिया है। ये लोग वाट्सऐप नंबर- 9458429778 पर मैसेज कर सकते हैं। इसमें उन्हें पांच बिंदुओं पर जानकारी देनी है। ऐसे लोग दो अप्रैल शाम सात बजे तक सूचना दे सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार सूचना नहीं देने पर कार्रवाई होगी।

जिला प्रशासन का कहना है कि कोरोना की रोकथाम के लिए विदेश से लौटने वालों की जांच अनिवार्य है। इस बीच शहर की मस्जिदों से 118 लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं। संदेह है कि इन लोगों ने दिल्ली में तबलीगी जमात कार्यक्रम में भाग लिया था। इन लोगों को पृथक किया गया है।