17.6 C
New York
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news स्वंयवर को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत का बेबाक बयान  

स्वंयवर को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत का बेबाक बयान  

5

हमेशा सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत एक बार फिर स्वयंवर को लेकर चर्चा में आ गई हैं। राखी ने एक इंटरव्यू में स्वयंवर को लेकर कई खुलासे किए हैं। राखी ने इस इंटरव्यू में रियलिटी शोज और स्वयंवर वाले शोज को लेकर कई राज खोले हैं।

राखी ने कहा ‘मेरा स्वयंवर एक ढोंग था। वो एक रियलिटी शो था। रियलिटी शोज असली नहीं होते। कोई भी सच में शादी नहीं करता। शो पर मेरी शादी नहीं हुई और टीवी पर शादी करने के लिए कौन सा भला लड़का मिलेगा? मुझे तो कोई सही नहीं मिला।’

राखी ने आगे कहा ‘मेरी शादी नहीं हुई। हम लोगों ने सिर्फ सगाई की थी। ऐसे सिर्फ दुनिया को दिखाने के लिए होते हैं। अगर आपको शादी करनी हो तो कर सकते हो लेकिन अगर नहीं करनी है तो चैनल आपको शादी के लिए फोर्स नहीं कर सकता है। अगर आप पैसा कमाना चाहते हो तो कर सकते हो। मैंने जरूरत की वजह से ये शो किया था। मैंने इस पैसे से मुंबई में एक फ्लैट खरीद लिया था।’